शैल दीदी ने आध्यात्मिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जशोदाबेन मोदी ने कहा कि वे बचपन से नियमित रूप से गायत्री महामंत्र का जप व लेखन करती आ रही हैं। इसी मंत्र ने उन्हें दृढ़ निश्चयी बनाया है। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र, उनके परिवारजन ओमप्रकाश नरवरिया, प्रवीण भाई मोदी, खेतान मोदी, रेणुका बेन व अन्य के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।