प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान केदार के दर्शन कर उनका रुद्राभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने पहनावे और सादगी से एक बार फिर सबका मन जीत लिया। तस्वीरों में देखें मोदी का अलग अंदाज...
विज्ञापन
2 of 8
narendra modi
इस दौरान श्रद्घालुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं उन्होंने इस दौरान एक बच्चे को दुलार भी किया। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह एमआई 17 से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 8
narendra modi
मंदिर में प्रवेश करने से पहले वह अपने जूते उतारने के लिए कुर्सी पर बैठे। तभी एक सुरक्षाकर्मी उनकी ओर लपका। वह उनके जूते उतारने के लिए आगे बढ़ा। तभी पीएम मोदी ने बड़ी ही शालीनता से उसे ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने अपने जूते खुद उतारे और हाथ धोए। जिसने भी ये नजारा देखा वह पीएम मोदी की विनम्रता का कायल हो गया। फिर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। करीब 30 मिनट तक वह मंदिर के गर्भगृह में रहे।
4 of 8
narendra modi
केदारनाथ में सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर कपाट खुलने के बाद करीब नौ बजकर 33 मिनट पर पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश किया। राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 8
narendra modi
पीएम मोदी ने सबसे पहले मंदिर के अंदर गर्भगृह के दर्शन किए। उनके अंदर जाते ही पूजा शुरू हुई।
विज्ञापन
6 of 8
narendra modi
गर्भ गृह में भगवान की शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद वह मंदिर से बाहर आए और लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
7 of 8
narendra modi
बता दें कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर में कपाट खुलने के बाद गर्भगृह में दर्शन करने वालों में पीएम मोदी सबसे पहले व्यक्ति हैं।
पूजा अर्चना के बाद मोदी मंदिर से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण का जायजा लिया। अपनी सादगी से एक बार फिर पीएम मोदी लोगों की वाहवाही बटोर ले गए।