फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पाइपलाइन डालकर खुद पहुंचाया पानी, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ

Mon, 27 Jan 2020 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताड़ीखेत विकासखंड के सुनियाकोट के ग्रामीणों ने सिस्टम को आईना दिखाया। जब विभाग ने नहीं सुनी तो ग्रामीण खुद ही मैदान में उतरे और गांव में पानी की सुविधा मुहैया कराई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के इस आपसी सहयोग और संघर्ष की सराहना पीएम मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। पीएम से प्रशंसा पाकर ग्रामीण खुश हैं। ग्रामीणों का कहना की हम अपनी अन्य समस्याओं को उनके सामने रखने मौका मिले।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने गांव में पानी न होने की समस्या रखी। लेकिन किसी भी इसका कोई हल नहीं निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गांव में पानी लाने की योजना बनाई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने 40 परिवारों की आर्थिक मदद और प्रत्येक परिवार से हर सदस्य के श्रमदान से मात्र दो महीने में एक किमी दूर गधेरे से गांव में पानी पहुंचाया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने खुद ही वहां टैंक भी बनाया और एक मोटर भी लगाई। जिससे हर समय पानी उपलब्ध हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पेयजल को गांव तक पहुंचने में छह लाख रुपये खर्चा आया। गधेरे से पानी की लाइन डालकर नल भी लगवाया। इससे अब ग्रामीणों को गांव में ही आसानी से पानी मिल सकेगा। इस काम के लिए गांव के प्रत्येक परिवार ने 15 हजार रुपये की मदद की। वहीं, गांव की युवा पीढ़ी ने भी इसमें अपना सहयोग दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें