फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में पीएम मोदी से मीडिया ने पूछा 'क्या चुनाव में जीत की मन्नत मांगी'? दिया दिलचस्प जवाब...

Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में मीडिया से बात करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा के दर्शन के बाद मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बेहद दिलचस्प तरीके से जवाब दिया।  
विज्ञापन

2 of 7
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक
इस दौरान मीडिया ने पूछा कि क्या आपने चुनाव की जीत के लिए बाबा से मन्नत मांगी?। तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं इलेक्शन कमीशन का आभार मानता हूं कि ये दो दिन मुझे मिले। मेरा सौभाग्य है कि इस आध्यात्मिक भूमि पर आने का मुझे वर्षों से मौका मिलता रहा है'। 
विज्ञापन

3 of 7
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं भगवान से कभी मांगता नहीं हूं। मांगना मेरी प्रवृति नहीं है। भगवान ने तो मांगने नहीं, देने योग्य बनाया है। गुजरात में रहते हुए अपनी तरह से प्रयत्न करता रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद सौभाग्य से यहां भी भाजपा की सरकार बनी।

4 of 7
ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आपदा के बाद मन में कसक थी। केदारनाथ की परिस्थितियां बेदह प्रतिकूल हैं। लेकिन अब मास्टर प्लान के आधार पर केदारनाथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कहा कि कल मैं ध्यान गुफा में चला गया था। वह ऐसी गुफा है जहां से हर समय बाबा के दर्शन होते रहते हैं। मैंने वहां से भी बाबा के दर्शन किए। 
विज्ञापन

5 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
एक प्रकार से मैं वर्तमान भारत के वातावरण से पूरी तरह बाहर था। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उत्तराखंड और केदारनाथ के पर्यटन को फायदा मिलेगा। लोगों को यह संदेश मिलेगा कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित है और पहले से अधिक सुविधाएं यहां हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोग यह सोचेंगे की छुट्टी में सिंगापुर न जाकर केदारनाथ चलते हैं। यहां के विकास मिशन में प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन शामिल है। इस दौरान वहां मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-हर महादेव और भारत माता की जय का जयकारा लगाया और सुरक्षा घेरा तोड़कर वह धाम में मौजूद लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें