दिवाली के खास मौके पर उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने बाबा केदार के दर्शन किए। तस्वीरों में देखिए... बाबा केदार के दर्शन और 20 मिनट तक पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने रुद्राभिषेक किया और बाद में जनता के बीच पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री को प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद वे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उन्होंने सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उन्होंने लगी फोटो गैलरी भी देखी। वहीं पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से इस विषय में पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी को देखकर श्रद्धालुओं की भी खुशी का ठिकाना न रहा। आपको बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले भी पिछले डेढ़ साल में तीन बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। केदारघाटी में स्थित गरुड़चट्टी में उन्होंने तीन दशक पहले साधना भी की थी। पीएम मोदी अब अपनी तपस्थली में होने वाले निर्माणकार्यों का भी जायजा लेंगे।