फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarakhand Visit: डमरू बजाकर प्रधानमंत्री ने लोगों में ऊर्जा जगाई, बोले- ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना

Thu, 11 Apr 2024 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं। ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में डमरु बजाकर उनके चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड आता हूं पुरानी यादें ताज़ा करता हूं। प्रधानमंत्री के संबोधन शुरू करते ही मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि तमिलनाडु में भी लोग कह रहे फिर एक बार मोदी सरकार।

उत्साह 19 अप्रैल तक रखना: प्रधानमंत्री
पीएम ने कहा कि देश मे ऐसी सरकार है जिसने 10 साल कई काम किए। आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। ये मोदी की मजबूत सरकार है। महिलाओं को लोक व विधानसभा में आरक्षण दिया। वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों को मिला है।

संबोधन के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उत्साह 19 अप्रैल तक रखना है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। कहा कि पर्यटकों का उत्तराखंड में पहुंचना आसान होना चाहिए। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। 

4 of 6
पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
आदि कैलाश के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।


ये भी पढ़ें...CM Dhami Interview: पांचों सीटें जीतेंगे...लोगों को मतदान का इंतजार, सीएम ने बेबाकी से दिए सवालों के जवाब
विज्ञापन

5 of 6
ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डमरू बजाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों की बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें