प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा राज्य के लिए नई विकास योजनाओं के साथ सियासी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
यूं तो पीएम, एनडीए-टू के ऑल वेदर रोड ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरूआत करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि चुनावी मौसम को देखते हुए वे कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। भाजपा पीएम की रैली से बहुत उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
money
लोकसभा चुनाव प्रचार के ढ़ाई बरस बाद राज्य के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी का आना भाजपा को बल देगा वहीं कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ा सकता है। आचार संहिता लागू नहीं होने की स्थिति में पीएम का दौरे को राज्य को बड़े पैकेज देने की घोषणा भी कर सकते हैं।
4 of 7
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
पीएम के पिटारे से जो भी निकलेगा उससे प्रदेश सरकार की दिक्कतें बढ़ाना तय है। सीएम रावत की ओर से केंद्र की फंडिंग पर उठाए सवालों का कड़ा जवाब भी मोदी के संबोधन में आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल और सोनिया गांधी
चुनाव के लिहाज से यह दौरा भाजपा का सियासी तरकश मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है, जिससे निकलने वाले प्रचार अस्त्रों की काट निकालने में कांग्रेस नेतृत्व को नए सिरे से व्यूह रचना पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 7
parivartan rally
- फोटो : amar ujala
दरअसल, भाजपा अभी तक के प्रचार अभियान में केंद्र के भरोसे ही कांग्रेस के मात देने की कोशिश कर रही है। परिवर्तन यात्रा में भी केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के भरोसे प्रदेश संगठन ने वोट बैंक को साधने की कोशिश की।
अब पीएम से राज्य को विशेष पैकेज, टूरिस्ट सर्किट और औद्योगिक पैकेज जैसी घोषणाओं की उम्मीद भाजपा लगाए हुए है। उधर, कांग्रेस के लिए पीएम का दौरा सियासी चुनौतियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। पीएम अपनी जनसभा में जहां केंद्र की उपलब्धियों और नई घोषणाओं की पैकेजिंग पेश करेंगे, वहीं राहुल पर भी हमला करेंगे।