फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, जानिए उनकी जिदंगी से जुड़ी ये 10 बातें, जिससे उन्हें मिली नई राह

Mon, 17 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
pm modi in kedarnath dham
आज यानी 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन है। हम आपको पीएम मोदी की जिंदगी के ऐसे पहलु के रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसने उन्हें नई राह दिखाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
pm modi
बता दें कि अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट में पीएम मोदी करीब छह सौ करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सोमवार को वह लोगों से जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगे। स्कूली और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से बात करेंगे।
विज्ञापन

3 of 11
pm modi in kedarnath dham
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। जिसका संबंध दशकों पुराना है।

 

4 of 11
pm modi in kedarnath dham
दरअसल, योग और आध्यात्म की इस पावन देवभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमालय की कंदराओं में साधना की थी।

 
विज्ञापन

5 of 11
pm modi in kedarnath dham - फोटो : amar ujala
यह स्थल गरुड़चट्टी नाम से जाना जाता है। जो 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम के नजदीक स्थित है। उन दिनों पीएम मोदी यहीं रहकर तपस्या किया करते थे।

 
विज्ञापन

6 of 11
pm modi in kedarnath dham
तब वह रोजाना दो किमी नंगे पांव पैदल चलकर बाबा केदार के दर्शनों को जाते थे।

 
विज्ञापन

7 of 11
pm modi in kedarnath dham
कुछ समय बाद वह यहां से वापस चले गए। और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। इसके बाद भी मोदी केदारनाथ आते रहे।

 

8 of 11
pm modi in kedarnath dham
बीते वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर प्रधानमंत्री ने तब पुराने दिनों की याद करते हुए कहा था कि एक दौर था जब वे यहीं रम गए थे, लेकिन शायद बाबा केदार की यह इच्छा नहीं थी।  

9 of 11
pm modi in kedarnath dham
बताया जाता है कि 1985 से 1990 के बीच में पीएम मोदी ने गरुड़चट्टी में जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष व्यतीत किए।

10 of 11
pm modi in kedarnath dham - फोटो : ANI
2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद गरुड़चट्टी केदारनाथ से पूरी तरह कट गया था। पीएम मोदी ने निर्देशों के बाद ही इसका जीर्णोद्धार किया गया।
विज्ञापन

11 of 11
kedarnath dham new photos
बताया गया कि उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए केदारनाथ में एक आधुनिक गुफा भी तैयार की गई है, जिसमें योग, ध्यान, मेडिटेशन और आध्यात्मिक शांति के लिए सभी सुविधाएं जुटाई गई हैं। गुफा में टॉइलट, बिजली और टेलिफोन जैसी आधुनिक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें