फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु के धाम बदरीनाथ में कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तस्वीरें

Sun, 19 May 2019 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी आज सुबह एक बार फिर भगवान केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की आराधना की।  
विज्ञापन

2 of 6
बदरीनाथ धाम में पीएम मोदी ने किया प्रवेश - फोटो : एएनआई
सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी बदरीनाथ पहुंचे। दस बजकर 12 मिनट पर पीएम का काफिला साकेत तिराहा पर पंहुचा। जहां से धाम की दूरी 150 मीटर है। पीएम मोदी यहां से पैदल ही बदरीनाथ धाम को पहुंचे। रास्ते में वह लोगों का अभिवादन करते हुए दिखाए दिए।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा कर मंदिर के बाहर आए प्रधानमंत्री - फोटो : एएनआई
बदरीनाथ मंदिर परिसर से होते हुए मोदी अतिथि गृह गुजरात भवन में पहुंचे। यहां बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश कर सभामंडप में पहुंचे। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा करवाई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के बाद प्रधानमंत्री सिंह द्वार से बाहर आए। बीकेटीसी ने पीएम को बदरीनाथ का प्रतीक चिह्न और चौलाई के लड्डू भेंट किए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने उन्हें शॉल भेंट किया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर से बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री मोदी को देख उपस्थित लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। दर्शन के बाद पीएम मोदी फिर गुजरात भवन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : एएनआई
उनकी यात्रा के मद्देनजर मंदिर परिसर को जीरो जोन में रखा गया। यात्रियों को साकेत तिराहा पर ही रोका गया। माणा रोड स्थित आर्मी हेलीपैड से बदरीनाथ मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें