फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi B'day: सीएम धामी ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान, स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत, देखें तस्वीरें

Sat, 17 Sep 2022 01:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, सफाई अभियान चलाया। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। पीएम मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
 
सीएम धामी ने इस दौरान दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामना दी।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल से प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।

4 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।

ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: सीजन का पहला हिमपात, बदरीनाथ धाम-हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें