प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून से जनता को एक जरूरी सवाल का जवाब देंगे। खुफिया एजेंसी ने पीएम मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात पर जोर देंगे कि आखिर प्रदेश के लिए भाजपा क्यों जरूरी है। ढाई साल से उत्तराखंड की उपेक्षा का जो आरोप कांग्रेस मोदी पर मढ़ रही है, पीएम न केवल उसका जवाब दे सकते हैं बल्कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार बनने से भविष्य में विकसित उत्तराखंड का खाका खींचते भी दिख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी को नोटबंदी तो सीएम हरीश रावत को केंद्र के फंडिंग पैटर्न पर भी वे जवाब दे सकते हैं। सबसे अहम यह रहेगा कि मोदी खुद को उत्तराखंड से किस तरह कनेक्ट करते हैं। रैली में पीएम जो सियासी लकीर खींचकर जाएंगे भाजपा को उसी पर आगे बढ़ना है, जबकि कांग्रेस के लिए उससे बड़ी लकीर खींचने की चुनौती रहेगी।
4 of 7
- फोटो : Getty
विधानसभा चुनाव के लिहाज से मोदी की रैली भाजपा के लिए जितनी अहम मानी जा रही है, उतनी ही कांग्रेस के रणनीतिकारों के लिए भी है। पहली बार पीएम आधिकारिक कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आ रहे हैं और वह भी चुनाव से ठीक पहले। उनका आना भाजपा के लिए राहत भरा है।
विज्ञापन
5 of 7
uttarakhand assembly
दून आकर पीएम जिन मुद्दों को उठाएंगे उससे तय होगा कि भाजपा की आगामी प्रचार रणनीति में क्या बदलाव होंगे। अभी आचार संहिता लागू नहीं है, ऐसे में भाजपा उम्मीद लगा रही है कि पीएम राज्य के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केंद्र के पिटारे से राज्य के लिए पीएम जो देकर जाएंगे उसकी उसकी भरपाई कर पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं दिख रहा। इसी के चलते चुनाव से ठीक पहले पीएम का आना कांग्रेस को अखर भी रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : pti
पीएम मंच से कांग्रेस के कई सवालों का अपने अंदाज में जवाब भी दे सकते हैं। ऐसे आंकड़े भी रखे जा सकते हैं कि अब तक मोदी सरकार ने उत्तराखंड को क्या दिया। दूसरी तरफ, भाजपा के लिए पीएम की रैली गाइडलाइन की तरह साबित हो सकती है।
प्रचार अभियान के पहले दिन से पीएम को चेहरा बता कर आगे बढ़ रही भाजपा रैली में मिलने वाले ‘मोदी मंत्र’ के सहारे ही आगे बढ़ेगी। आने वाले दिनों में विपक्ष के नोटबंदी और कालेधन के मुद्दे पर होने वाले सियासी वार का पलटवार करने का मंत्र भी भाजपा को मिलेगा।