narendra modi
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विदा होते एयरपोर्ट पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। सीएम ने पीएम मोदी से इस बाबत अनुरोध किया तो वे तुरंत तैयार हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने फोटो के एंगल भी बनवाए। बोले, इधर खड़े हो जाओ, फोटो अच्छी आएगी। साथ ही कैमरामैन को भी बताया कि फोटो कैसे खींचे।