फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे और चावल के बाद अब आया प्लास्टिक का आटा, जो हुआ देखकर चौंक गए सभी

Thu, 25 Jan 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
1 of 5
flour - फोटो : FILE PHOTO
प्लास्टिक के अंडे और चावल के बाद अब प्लास्टिक का आटा भी मार्केट में आ गया है। देखिए...


 
विज्ञापन

2 of 5
Plastic flour
एक महिला ने आटा प्लास्टिक युक्त होने का आरोप लगाते हुए शोरूम पर हंगामा काटा। इस दौरान शोरूम प्रबंधन से महिला की झड़प हो गई। शोरूम के सहायक प्रबंधक ने महिला की शिकायत पर संबंधित कंपनी का आटा बेचने पर रोक लगा दी। उन्होंने आटे की जांच कराने का भरोसा दिया।


 
विज्ञापन

3 of 5
aata
नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी सोनिया पत्नी मो. उमर ने सोमवार को रामराज रोड स्थित शोरूम से ब्रांडेड कंपनी का 10 किलो पैकिंग वाला आटा खरीदा था। बुधवार को सोनिया ने सुबह नाश्ता बनाया। सोनिया का आरोप है कि आटा गूंथा तो प्लास्टिक की तरह खिंचने लगा।


 

4 of 5
aata
सोनिया ने अपने परिजनों के साथ शोरूम पर पहुंचकर शिकायत की। महिला ने गुंथा हुआ आटा भी कर्मचारियों को दिखाया। सूचना पर पहुंचे सहायक प्रबंधक मयंक गुप्ता ने संबंधित कंपनी के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Plastic flour
उन्होंने सैंपल भरवाकर जांच कराने की बात कही। इस पर मामला शांत हो गया। इधर फूड इंस्पेक्टर ललित मोहन पांडे ने बताया कि प्लास्टिकयुक्त आटा होने की शिकायत मिली है। बृहस्पतिवार को मामले की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें