फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

Wed, 23 Dec 2015 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली में पालम हवाई अड्डे के पास मंगलवार को हुए बीएसएफ विमान हादसे में शहीद भगवती प्रसाद भट्ट पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक सब चीजों में अव्वल थे। तस्वीरों में देखिए, शहीद पायलट के जीवन की कहानी...
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

2 of 9
भगवती प्रसाद के गांव कोटमा में रहने वाले उनके मित्र खबर सुनने के बाद से शोक में डूबे हैं। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि आठ दिन पहले ही भगवती से व्हाट्स एप पर कुछ देर के लिए बातचीत हुई थी। वह फोन पर बात करना चाहते थे, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होने से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

3 of 9
मंगलवार दोपहर को भगवती के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होने की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। तीन वर्ष पूर्व आखिरी बार उससे भेंट हुई थी, तब वह उसी तरह गले मिला था, जैसे स्कूल के दौरान मिलता था।

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

4 of 9
कोटमा गांव के अनिल भट्ट भगवती प्रसाद भट्ट के स्कूली जीवन के मित्र होने के साथ भाई भी है। दुर्घटना की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

5 of 9
कोटमा गांव निवासी स्व. बच्ची राम भट्ट और स्व. कविता देवी की चार संतानों में सबसे छोटे भगवती प्रसाद भट्ट ने प्राथमिक से हाईस्कूल तक की पढ़ाई गांव के प्राइमरी और इंटर कॉलेज से की। वर्ष 1995 में जीआईसी गुप्तकाशी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद बीएससी देहरादून से की।
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

6 of 9
वर्ष 2004-05 में सीडीएस में उत्तीर्ण होने के बाद वह बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर तैनात हुए। वर्ष 2006 में उनकी देहरादून से शादी हुई। 2009 में उन्हें दोहरी खुशी मिली। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, साथ ही वे ऑन डेपुटेशन फ्लाइंग ऑफिसर बनाए गए। उनका परिवार इन दिनों दिल्ली में रह रहा है। डेढ़ माह पहले वे दूसरे बेटे के पिता बने।
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

7 of 9
गांव के देवी प्रसाद भट्ट बताते हैं कि वर्ष 2012 में अपनी माता जी के वार्षिक श्राद्ध के समय भगवती तीन दिन के लिए आखिरी बार गांव आए थे। प्रत्येक घर से मिलजुल कर वापस गए थे। महेश चंद्र सती व पुरुषोत्तम भट्ट बताते हैं कि भगवती बचपन से ही होनहार थे।

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

8 of 9
पढ़ाई से लेकर घर के कामकाज व खेलकूद में भी वह अव्वल थे। मिलनसार होने के साथ वह मददगार व्यवहार के थे, जिससे वह सबके प्रिय थे। उनके बडे़ भाई जगदीश प्रसाद का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। दूसरे भाई नोएडा और तीसरे भाई देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन

दो माह के बेटे को छोड़ गए दिल्ली प्लेन क्रेश में शहीद पायलट भगवती

9 of 9
‌‌शहीद हुए बीएसएफ के चार्टेड विमान के पायलट भगवती प्रसाद भट्ट लगभग दस साल पूर्व देहरादून में नेताजी मार्ग तिलक रोड स्थित इसी मकान में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें