Chang Thang Glacier
धराली निवासी शैलेंद्र पंवार, हर्षिल निवासी राजीव रावत आदि ने बताया कि इस बार सर्दियों में क्षेत्र में अपेक्षित बर्फबारी नहीं हुई। दिसंबर से अभी तक क्षेत्र में कुल चार बार हल्की बर्फ पड़ी है और वह भी मौसम खुलते ही पिघल रही है। सूरज की रोशनी से वंचित क्षेत्र में ही कुछ बर्फ जमा है। चांगथांग ग्लेशियर वाला हिस्सा बर्फविहीन पड़ा है।