फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन, तीर्थयात्रियों का बर्फ पर चलना हुआ मुश्किल, वीडियो

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में बच्चे को गोद में ले जाता एसडीआएफ का जवान
केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। धाम में बर्फबारी होने के कारण वहां करीब दो इंच नई बर्फ जम गई है। जबकि पहले ही वहां कई फीट तक बर्फ जमी हुई थी। नई बर्फ जमने से वहां फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में वहां तीर्थयात्री बर्फ पर चल नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में एक दूसरे का हाथ पकड़कर बर्फ पर चलते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जब बर्फ में लोग फिसलने लगे तो वहां एसडीआरएफ ने उनकी मदद की। एक बच्चा रास्ते पर चलने में असमर्थ दिखा तो एसडीआरएफ के जवान ने उसे गोद में उठाया और धाम तक पहुंचाया। वहीं अन्य तीर्थयात्री भी एक दूसरे का हाथ पकड़कर रास्ता पार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में एक दूसरे का हाथ पकड़कर बर्फ पर चलते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह से ही केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान सात बजे हल्की बारिश के बीच बर्फ गिरी। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी खिली रही, लेकिन बर्फीली हवा का प्रकोप बना रहा। 

4 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी
दोपहर बाद दोबारा मौसम खराब होने लगा और आसमान में घने बादल छाने लगे। इसके बाद यहां शाम तीन बजे से एक घंटा तेज बर्फबारी हुई, जिससे धाम में दो इंच से अधिक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि ढाई फीट से अधिक बर्फ पहले से मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी
धाम में मौजूद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है और यात्री कमरों में दुबक गए हैं।  रविवार को भी धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। 
 
वीडियो साभार: एसडीआरएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें