श्रद्धालुओं में मंदिर पर पुष्प वर्षा करने के इस अंदाज को देखकर हर कोई हक्का बक्का रह गया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय क्षेत्र के आसमान में उड़े पैराग्लाइडर कौतूहल का विषय बने रहे। इस दौरान पावर्ड पैराग्लाइडर के माध्यम से प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर पर फूलों की बरसात की गई।
विज्ञापन
2 of 5
विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी
डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि जिले में एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे जिला मुख्यालय के आसमान में उड़ते पैराग्लाइडर लोगों में कौतूहल का विषय बने रहे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीएम की पहल पर एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया के प्रशिक्षित पायलट पैराग्लाइडिंग करने उत्तरकाशी पहुंचे। पायलट विनय सिंह ने मनेरा स्टेडियम से पावर्ड पैराग्लाइडर से उड़ान भरी। इसके बाद उन्होंने नगर क्षेत्र के ऊपर कई चक्कर लगाने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की बरसात की।
4 of 5
विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी
उनके साथियों ने वरुणावत शीर्ष से सामान्य पैराग्लाइडर से उड़ान भरने का प्रयास किया, लेकिन हवा के विपरीत रुख के कारण आज उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। डीएम ने बताया कि सरकार ने एयरो स्पोर्ट्स की नीति तैयार की है।
इसके तहत स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने कहा कि जनपद में एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की जरूरत है।