फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी साइकिल को बाबा केदार के दर्शन कराने पहुंचा ये शख्स, 4 दिन में पूरी की यात्रा, तस्वीरें...

Thu, 09 May 2019 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 6
साइकिल से केदारनाथ पहुंचे सोहन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार को तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे तीर्थयात्री के बारे में बता रहे हैं जो अपनी साइकिल को बाबा केदार के दर्शन कराने पहुंचा। 
विज्ञापन

2 of 6
साइकिल से केदारनाथ पहुंचे सोहन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
पौड़ी जनपद के चमेली गांव निवासी व देहरादून में रहने वाले सोहन सिंह रावत स्पोर्टस साइकिल के साथ केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में साइकिल रखी और स्वयं बाबा के दर्शन किए। 
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ धाम
बीते 5 मई को साइकिल से निकले थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी साइकिल को भगवा आशुतोष के दर्शन कराएं हैं। यह मेरा सौभाग्य है। सीआरपीएफ में तैनात रावत का कहना है कि जीवन में कुछ नया होना चाहिए, जो सबके आकर्षण का केंद्र बने। 

4 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसी सोच के साथ, देहरादून से 5 मई को साइकिल पर निकला था और 8 मई को केदारनाथ पहुंचा। कहा, कि रास्ते में कई लोग मिले, जिन्होंने मुझे अचरज भरी निगाहों से देख रहे थे। लेकिन मैं, खुश हूं कि मैं साइकिल लेकर बाबा के धाम पहुंचा हूं।
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
कहा, कि बीते वर्ष अगस्त में उन्होंने साइकिल चलानी सीखी और दिसंबर में स्पोर्टस साइकिल खरीदी। वे, कपाट खुलने के बाद प्रात: 8 बजे साइकिल के साथ पैदल मार्ग से करीब चार घंटे में गौरीकुंड पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
वहां से पुन: देहरादून के लिए रवाना हो गए। आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के लिए निम द्वारा ट्रेक्टर, एटीवी पैदल रास्ते से धाम पहुंचाई गई थी। इसके बाद, यह दूसरा मौका है, जब कोई व्यक्ति साइकिल लेकर केदारनाथ पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें