स्टंट बाइकिंग, यह नाम सुनते ही जेहन में सड़कों पर तेज रफ्तार में बिगड़ैल और हुड़दंग मचाते युवाओं की तस्वीरें उभर आती हैं। लेकिन अगर स्टंट बाइकिंग ही युवाओं का कॅरियर बन जाए तो?
विज्ञापन
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
2 of 9
जी हां, स्टंट बाइकिंग देहरादून के कुछ युवाओं का शौक और कमाई का जरिया भी है। इन युवाओं ने एवाल्यूशन नाम से स्टंट बाइकर का ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
3 of 9
राजधानी के नामी संस्थानों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे ये युवा हर सुबह दून के कारगी चौक पर फैक्ट्री के लिए बनाए गए एक खंडहरनुमा भवन में अपनी-अपनी स्कूटी पर स्टंट की प्रैक्टिस करते हैं।
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
4 of 9
अब तक तीन नेशनल लेवल कांटेस्ट में जा चुका ग्रुप ख्याल रखता है कि उनकी वजह से किसी को परेशानी न हो। ये युवा कहते हैं कि स्टंट बाइकिंग विदेशों में प्रचलित साहसिक खेल है।
विज्ञापन
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
5 of 9
भारत में भी यह उभर रहा है, लेकिन लोग इसे अपराध से जोड़ते हैं। उनका कहना है कि यह सोच बदलकर युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलें तो भारत इस खेल में भी दम दिखा सकता है।
विज्ञापन
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
6 of 9
ये युवा स्टंट शोज में शिरकत करते हैं और 15-20 हजार रूपए प्रति शो तक कमाते हैं। ग्रुप के सदस्य बताते हैं कि शुरुआत में परिवार वाले हादसों के डर और स्कूटी के मॉडिफिकेशन पर होने वाले खर्च से उनके स्टंट करने पर सवाल उठाते थे। लेकिन अब वे भी इनका साथ देते हैं लेकिन हिदायत के साथ।
विज्ञापन
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
7 of 9
स्टंट बाइकिंग के दौरान ग्रुप के सदस्य सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हैं। खास तरह की जैकेट, ग्लब्स, आईएसआई मार्क हैलमेट, लैग गार्ड पहनकर ही स्कूटी चलाई जाती है।
PICS: स्कूटी पर ऐसे स्टंट देख रह जाएंगे दंग
8 of 9
एवोल्यूशन ग्रुप के सदस्यों को स्टंट के लिए बाइक से ज्यादा नॉन गियर स्कूटी भाती हैं। उनका कहना है कि बाइक ज्यादा भारी होने से इनमें स्टंट करना खतरनाक होता है।
स्टंट बाइकिंग के लिए इन युवाओं ने अपनी स्कूटियों को मॉडिफाई करवाया हुआ है। बॉडी पर आगे, पीछे लोहे के सपोर्टर लगाए गए हैं, जो स्कूटी के अगले या पिछले पहिये पर उठने के दौरान इसे पलटने से बचाते हैं। सभी तस्वीरें: दिवाकर नेगी।