गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तीर्थयात्रियों का रेला बेकाबु हो गया। हरिद्वार में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गंगा में डुबकी लगायी। लेकिन इस दौरान जाम की जो स्थिति रही उसने पुलिस का भी प्लान फेल कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
traffic jam
गंगा दशहरे के मौके पर हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों के रेले के चलते मंगलौर से लेकर रुड़की तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंगकर चलते रहे। दिन भर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी जाम के सामने बेबस नजर आए। यह आलम तब रहा जबकि प्रशासन की ओर हरिद्वार स्नान के मद्देनजर अधिक वाहनों को नारसन से ही डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
traffic jam
रविवार को छुट्टी का दिन होने और गंगा दशहरे के पर्व के चलते दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर वाहनों का भारी जाम लगा रहा। स्थिति यह रही कि मिलेट्री तिराहे से लेकर मलकपुर चुंगी और कोर कालेज तक वाहनों की लंबी कतारे लगी रही।
4 of 6
traffic jam
सबसे ज्यादा जाम रोडवेज बस स्टैंड, मिलेट्री तिराहा और मलकपुर चुंगी पर लगा। यहां महज आधा किलोमीटर की दूरी को पार करने में वाहनों को एक घंटे से ज्यादा समय लगा। यह स्थिति तब रही जबकि प्रशासन की ओर से वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए नारसन से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
traffic jam
इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहनों ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे की तरफ रुख किया। जिसके चलते मंगलौर से लेकर रुड़की तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। रूट डायवर्जन के चलते भगवानपुर से वाया बहादराबाद होकर जाने के कारण यहां भी भारी जाम की स्थिति बनी रही।
इसके अलावा हाईवे पर जाम से बचने के लिए लोगों ने कांवड़ पटरी को रुख किया तो यहां भी जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते कलियर में पीपल चौक पर जाम खुलवाने में दिनभर पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आए। हाईवे पर जाम के चलते शहर के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।