दर्दनाक हादसा: पुलिस की चूक से बाइक और ट्रक की भिडंत में तीन लोगों की मौत
Sun, 14 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
पुलिस की एक चूक से एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इसके चलते मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई।
बता दें कि जसपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने के दौरान पुलिस ने बाइक रोकने के लिए बाइक में डंडा मार दिया।
इससे बाइक अनिंयत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। बाइक चालको को बचाने के प्रयास में 18 टायर ट्रक भी पलट गया।
दुर्घटना में बाइक सवार ग्राम बाबरखेड़ा निवासी इकरार 25 पुत्र इसरार और बाइक में बैठे शफीक 30 पुत्र सरवर हुसेन की मौत मोके पर हुई मौत हो गई।
बताया जा रहा है ट्रक पलटने से ट्रक चालक की भी मौत हो गई है, क्रेन से ट्रक को हटाया जा रहा है तीसरे का नाम पता नहीं चला है, रेस्क्यू आप्रेसन चल रहा है