शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरसी। एक तरफ जहां बारिश के कारण मलबा आने से कई जगह रास्ते बंद हो गए तो कई जगह पर ओलावृष्टि ने सबकुछ तबाह कर दिया। कई जगह पर तो मवेशियों से लेकर घर तक बह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
uttarakhand
जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार पट्टी के कई गांव में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण खेती को नुकसान पहुंचा है। मंदार, कस्तल, सैंज, भटवाड़ा आदि में खेतों और कई घरों में भी मलबा घुसा है। जबकि घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग के असेना के पास पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग बंद रहा। जिस कारण राह चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 8
uttarakhand
बारिश का मलबा घरों में घुसने से ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। जबकि भारी ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कस्तल, सैंज, भटवाड़ा आदि गांव में बारिश के मलबे और ओलावृष्टि के कारण खेतों एवं फसलों को नुकसान पहुंचा है।
4 of 8
uttarakhand
वहीं पौड़ी में करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घरों के आगे ओले जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया, जबकि बारिश देर शाम तक जारी रही। इस दौरान आधे घंटे के लिए जहां वाहनों के पहिए थम गए, वहीं नगर की सड़कों पर जगह-जगह पानी के तालाब बनने व मलबा बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 8
uttarakhand
वहीं विकासनगर में मौसम के बदले मिजाज ने कफी नुकसान पहुंचाया। कुनैन गांव में 12 बकरियों की मौत हो गई। चकराता छावनी क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फसलों और बागवानी फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। कई मकानों की छत भी उड़ गई। चकराता छावनी क्षेत्र में चुंगी स्थित पार्किंग में खड़ी राहुल चांदना, कैलाश सिंह की कार और लोनिवि की जीप के ऊपर भारीभरकम पेड़ गिर गया। जिससे कारों और जीप को खासा नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से एक घाेड़ा भी मर गया।
विज्ञापन
6 of 8
uttarakhand
पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी धोबीघाट गदेरे में मलबा और पानी आने से कुछ देर यातायात बाधित रहा। कीर्तिनगर-मलेथा-टिहरी मोटर मार्ग डांगचौंरा के नजदीक मलबा आने से बाधित है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि टिहरी मार्ग को खोलने के लिए मशीन भेजी गई है। बारिश से आए मलबे की वजह से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलेथा के समीप दो बार मार्ग अवरुद्ध हुआ। जिससे मार्ग पर एक घंटे से अधिक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
7 of 8
uttarakhand
चकराता छावनी क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फसलों और बागवानी फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। कई मकानों की छत भी उड़ गई।
चकराता छावनी क्षेत्र में चुंगी स्थित पार्किंग में खड़ी राहुल चांदना, कैलाश सिंह की कार और लोनिवि की जीप के ऊपर भारीभरकम पेड़ गिर गया। जिससे कारों और जीप को खासा नुकसान पहुंचा है।