यमुनोत्री धाम की यात्रा कर गंगोत्री दर्शन को जा रहे अढाली गांव के ग्रामीणों की मैक्स सुनगर के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
accident
एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। लेकिन उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भटवाड़ी ब्लॉक के अढाली गांव के ग्रामीण देव डोलियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
accident
तभी देर शाम साढे़ पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास चालक के नियंत्रण खो देने से मैक्स करीब पचास मीटर खाई में गिर कर भागीरथी नदी में समा गई। मैक्स में 12 लोग सवार बताए जा रहे है।
4 of 6
accident
हादसे की सूचना मिलते ही भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
accident
देर रात समाचार लिखे जाने तक न गाड़ी का पता चल पाया है और न ही गाड़ी में सवार लोगों का। एसपी ददननपाल, एडीएम पीएल शाह और एसडीएम सौरभ असवाल मौके पर हैं।