फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: महिला कांवड़िया के शव को सड़क पर रखकर किया हाईवे जाम, बसों मे तोड़फोड़

Mon, 17 Jul 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
haridwar death
रव‌िवार को हर‌‌िद्वार में हुई मह‌िला कांवड़‌िया की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए कांवड़‌ियों मह‌िला के शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर द‌िया। तस्वीरों में देख‌िए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
haridwar death
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर श्यामपुर थाने के पास रोडवेज की बस से कुचलकर एक महिला कांवड़ यात्री की मौत हो गई। साथी की मौत से गुस्साये कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर बवाल काटा। कई वाहनों पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 8
haridwar death
 करीब एक घंटे तक चली मान मनौव्वल के बाद कांवड़ियों के टस से मस न होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर कांवड़ियों को खदेड़ा। बल प्रयोग में कई कांवड़ियों को चोटें आई। मृतका के पति ने बस चालक और यूपी रोडवेज के कर्मचारी ने अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

4 of 8
haridwar death
उत्तर प्रदेश के रामपुर के गांव सिसौना थाना खजुरिया से करीब 90 कांवड़ियों का दल गंगाजल लेने हरिद्वार आया हुआ था। शनिवार को सभी कांवड़िए वापसी के समय हाईवे के पास पेट्रोल पंप पर ठहरे थे। रविवार सुबह के वक्त कांवड़ियों का दल चलने के लिए तैयार हुआ। 
विज्ञापन

5 of 8
haridwar death
जैसे ही दल में शामिल महिला मोहन देई पत्नी बुद्धसेन हाईवे पर आई तभी बिजनौर की ओर से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज की बस ने उसे चपेट में ले लिया। महिला कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साये कांवड़ियों ने शव राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और करीब आधा दर्जन रोडवेज बसों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

6 of 8
haridwar death
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सिटी प्रकाश देवली, एसओ प्रदीप मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों के समझाने बुझाने पर गुस्साये कांवड़िए माने नहीं। इधर, राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।  
विज्ञापन

7 of 8
haridwar death
इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कांवड़ियों को मौके से खदेड़ा, तब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कई किलोमीटर लंबे जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। इधर, मृतका के पति बुद्धसेन ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन

8 of 8
haridwar death
दूसरी तरफ यूपी परिवहन निगम के हरिद्वार काउंटर के कर्मचारी सुरेश चंद्र ने करीब साठ अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ उनकी बसों में तोड़फोड़ और चालक-परिचालक के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें