snowfall
द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, बनियाकुंड और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। उधर, बदरीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।