सोमवार को धामावाला बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के लोगों द्वारा दीवार तोड़कर रास्ता बनाने की अफवाह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। तनाव बढ़ता देख पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
2 of 8
fight
पुलिस ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को दौड़ाया। भगदड़ और तनाव के चलते आठ बजे ही पूरा बाजार बंद हो गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर दोनों पक्षों का जमावड़ा लगा हुआ था। एहतियातन धार्मिक स्थल के आसपास बैरियर लगाकर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक स्थल के लोगों ने दीवार तोड़ी नहीं थी, बल्कि साफ सफाई के लिए सालों से बंद पड़े दरवाजे खोले थे।
विज्ञापन
3 of 8
fight
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक धामावाला में एक धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल और उसकी चहारदीवारी के बीच करीब आठ से दस फीट चौड़ी गली है। इसी गली से सिंचाई विभाग की नहर बाहर निकलती है। गली के अंदर जाने का अभी कोई रास्ता नहीं है।
4 of 8
fight
जबकि, धार्मिक स्थल से गली में जाने के लिए दरवाजे बने हुए हैं, जो अभी तक बंद थे। धार्मिक स्थल की चहारदीवारी से सटी बाजार की दुकानें भी बनी हैं। एसपी सिटी के मुताबिक नहर में कूड़ा फंसने से अक्सर गंदा पानी धार्मिक स्थल में घुस जाता है। इससे धार्मिक स्थल के फर्श में सीलन आ गई है। सोमवार को मूसलाधार बारिश में भी कूड़े से नहर चोक हो गई और गंदगी धार्मिक स्थल के अंदर जाने लगी।
विज्ञापन
5 of 8
fight
धार्मिक स्थल के प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने नहर की सफाई करने के लिए गली में जाने के लिए सोमवार को बंद दरवाजों को खोल दिया। दरवाजे खोलने पर धार्मिक स्थल की दीवार तोड़कर रास्ता बनाने की अफवाह फैल गई। इससे बाजार क्षेत्र दो पक्षों में बंट गया और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
fight
धार्मिक स्थल के प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने नहर की सफाई करने के लिए गली में जाने के लिए सोमवार को बंद दरवाजों को खोल दिया। दरवाजे खोलने पर धार्मिक स्थल की दीवार तोड़कर रास्ता बनाने की अफवाह फैल गई। इससे बाजार क्षेत्र दो पक्षों में बंट गया और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
fight
रात आठ बजे पूरा बाजार बंद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धार्मिक स्थल के अंदर घुसने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष ने दीवार तोड़कर रास्ता खोलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। तनाव देख सिटी मजिस्ट्रेट जीएस मर्तोलिया, एसपी सिटी प्रदीप राय समेत सभी सीओ, एसओ, कोतवाली निरीक्षकों के अलावा देहरादून के सभी थानों से फोर्स और पीएसी तैनात हो गई।
फोर्स ने पक्षों को अलग-अलग कर दिया। इस दौरान पुलिस ने जमीन में लाठियां फटकारकर भीड़ को दौड़ाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एक पक्ष कोतवाली के पास और दूसरा धार्मिक स्थल के आसपास है। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।