गुरुवार को तड़के टिहरी जिले के जसपुर गांव में बादल फटने से कोहराम मच गया। तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर... उत्तराखंड में टिहरी जिले के घनसाली में हुई इस त्रासदी में एक की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। गांव में गुरुवार तड़के तीन बजे बादल फटा, जिसमें 11 मकान ढह गए। इसके साथ ही सात जानवरों की मौत होने की सूचना है। ग्रामीणों द्वारा लोगों को इस त्रासदी से बचाया गया। बादल फटने की इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।