यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में घायल हुए युवक ने आपबीती सुनाई। इस दौरान वहां खड़े सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
accident
घायल विजय गौतम ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। सब हंस गा रहे थे, अचानक उसकी आंखों से सामने अंधेरा छा गया था। इसके बाद जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि वे सभी लोग आपस में दोस्त हैं और यमुनोत्री दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
accident
बता दें कि यमुनोत्री से बड़कोट की तरफ लौट रही यूपी के श्रद्धालुओं की महिंद्रा जीप ओजरी के पास 200 मीटर खाई में गिर गई। इससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने बड़कोट अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
4 of 6
accident
शुक्रवार को देर शाम यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद लौट रहे यूपी के यात्रियों की महिंद्रा थार जीप (यूपी-85एएक्स-4141) यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास करीब 200 मीटर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही बड़कोट थाना पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 6
accident
हादसे में राहुल (30) और दीपक (28) दोनों निवासी मथुरा (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरी शर्मा (21) निवासी सिकंदरा आगरा (यूपी) की बड़कोट सीएचसी में मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस में बड़कोट सीएचसी ले जाया गया।
घायलों में पायल शर्मा (18), विजय गौतम (25) पुत्र रघुनाथ गौतम, पंकज (24) पुत्र डोरी लाल सैनी सभी मथुरा शामिल हैं। इन सभी का सीएचसी बड़कोट में इलाज चल रहा है। डॉ. अंगद राणा ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।