फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phooldei 2023: सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई, कहा- बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा अब हर साल

Thu, 16 Mar 2023 03:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरुवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है।

हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
‘‘फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार... यानी यह देहरी फूलों से सजी रहे। घर खुशियों से भरा हो। सबकी रक्षा हो। अन्न के भंडार सदैव भरे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में इसे फूल संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है।

4 of 5
देहरी पर फूल डालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
घर-मंदिर की चौखट का तिलक करते हुए ’फूलदेई छम्मा देई’ कहकर मंगलकामना की जाती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2023: महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने बढ़ाया जेंडर बजट, 13920.12 करोड़ का किया प्रावधान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों के साथ सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें