फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF खाते को लेकर सामने आई ये जानकारी आपके लिए है बेहद जरूरी, ध्यान से पढ़ लें...

Sun, 24 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
pf account
नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ खाते से जुड़ी ये जानकारी बेहद जरूरी है। ध्यान नहीं दिया तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
pf
दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियमों में थोड़ा बदलाव किया था। जिसके तहत अब पीएफ खाते से अगर आपको दस लाख रुपए से अधिक की निकासी करनी है तो कंपनी सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करेगी।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
देहरादून के ईपीएफओ अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि, ईपीएफओ धीरे-धीरे पूरा सिस्टम ऑनलाइन करने जा रहा है। जिसके तहत इस नियम में बदलाव किया गया है। लेकिन इस नियम के तहत पहले ईपीएफओ में आए हुए ऑनलाइन आवेदन को एम्प्लायर को कंफर्म करने के लिए भेजता है।

4 of 6
pension shimla
जब एम्प्लायर कंफर्म कर देता है इसके बाद ही राशि की निकासी हो सकती है। वहीं ईपीएफओ की ओर से पेंशन (ईपीएस)की आंशिक राशि की निकासी का प्रावधान है। इसमें भी पांच लाख रुपए तक निकासी पर ऑनलाइन आवेदन को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
money
उन्होंने बताया कि, कुछ लोग पेंशन स्कीम से भी निकासी के लिए एम्प्लाई करते हैं। पेंशन स्कीम से एम्प्लायर को फायदा होता है। वहीं पैसा निकालने से एम्प्लायर को भविष्य में नुकसान होता है। लेकिन ईपीएफओ की ओर से हमेशा निकासी न करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
employee
नौकरी जाने की सूरत में अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से नौकरी जाने के एक माह बाद तकरीबन 60 फीसदी तक रकम वापस निकाल सकता है। इससे प्राईवेट सेक्टर के लोगों को खासी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें