पेट्रोल और डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना आप हाथ मलते रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Petrol-Diesel
लगातार बढ़ रही पेट्रोल की कीमतों के चलते राजधानी देहरादून में गुरुवार को पेट्रोल 78.58 और डीजल 68.86 रुपये के रिकॉर्ड तोड़ मूल्य पर बिका। शुक्रवार को भी इसी दाम पर पेट्रोल बेचा गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले 40 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.80 और डीजल में 3.53 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लोग भी इसे लेकर हैरानी में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
petrol
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) के पेट्रोल पंपों पर इसी दाम पर डीजल बिक रहा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने अब इसी दाम पर डीजल बेचने का निर्णय किया है। जबकि प्रदेश के कई जिलों में इसी दामों में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है।
4 of 5
पेट्रोल-डीजल
कई दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। 14 अप्रैल को देहरादून में पेट्रोल 75.78 और डीजल 65.33 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका था। वहीं गुरुवार को अचानक भाव चार रुपए अधिक बढ़ गया। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है।
पेट्रोल-डीजल के दून में अबतक के सबसे अधिक रेट की बात करें तो सितंबर 2013 में पेट्रोल 76.06 के शीर्ष रिकॉर्ड मूल्य पर बिका था।आईओसी अधिकारियों का कहना है कि, डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट भाड़े में भी बढ़ोतरी होने लगी है। भाड़ा बढ़ने से सब्जी-फलों के दामों पर भी असर पड़ रहा है।