फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां साक्षात 'प्रकट' हुए भगवान हनुमान, दर्शन को उमड़े भक्तों को दिया आशीर्वाद, तस्वीरें...

Mon, 27 Nov 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
1 of 6
hanuman
यहां पूजा में मग्न भक्तों को भगवान हनुमान ने साक्षात प्रकट होकर दर्शन दे दिए। इसके बाद वहां उमड़ी भीड़ ने उनके आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

2 of 6
hanuman
जी हां, श्री सिद्धपीठ राजराजेश्वरी गिरिजा भवानी चोपता चौंरी कौथिग में आठवें दिन गिरिजा भवानी माता की भेंट के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान वीर हनुमान के पश्वा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया, जबकि धार्मिक आयोजन में शिरकत करने पहुंचे विधायक एमएल शाह ने चोपता गांव को नलगांव सड़क से जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन

3 of 6
hanuman
चोपता कौथिग में अष्टमी पर्व पर पंचांग पूजा के बाद भूमियाल, हनुमान, भैरव आदि देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। आठवां दिन वीर हनुमान की आराधना के नाम रहा। सबसे पहले भूमियाल देवता की अगुवाई में सभी देवताओं के पश्वा केली बागवान (केले के बागीचे) पहुंचे। यहां केला काटकर मंदिर में लाया गया। गांव से हनुमान और उनकी वानर सेना गन्ना, संतरे, फूल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर के पास बजरंगबली की वाटिका सजाई गई।

4 of 6
भगवान हनुमान
एक विशाल चीड़ के डंडे पर चढ़कर हनुमान के पश्वा भरत सिंह सिरोणी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इससे पहले थराली विधायक मगन लाल शाह और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने मंदिर में पूजा की। उन्होंने डडुवागाड़-चोपता और सीधे नलगांव-चोपता मोटर मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

5 of 6
hanuman
अष्टमी पर्व पर पंडित अरुण सती, राजेश चंद्र सती, राहुल प्रसाद सती, संदीप सती और रजनीश सती आदि ने माता का अनुष्ठान कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ने बताया कि सोमवार को नवमी पर्व पर देव नृत्य होगा। 28 नवंबर को हवन, हरियाली वितरण और भोज कार्यक्रम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hanuman
इस मौके पर जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जमन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, सरोप सिंह सिनवाल, प्रदीप नेगी, भास्करानंद सती, योगेश्वर प्रसाद सती, लीलानंद शास्त्री, अनुसूया प्रसाद सती, हर्ष प्रसाद सती, राजेंद्र प्रसाद जोशी, मोहन सिंह रावत, यशवंत रावत, कमल सिंह नेगी, बलवीर सिंह नेगी और बालम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें