leopard
वर्तमान समय में जिले के विभिन्न स्थानों में तेंदुए के खौफ के साये में जी रहे लोगों की आंखों को आज भी जिम कार्बेट जैसे जीवट शिकारी की तलाश है। इतिहासकार देवेंद्र ओली बताते हैं कि जिम ने 1905 में देवीधुरा मंदिर के निकट टैंपल टाइगर में एक और नरभक्षी बाघ को मारने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे खोज पाने में असफल रहा। 1929 में उन्होंने सीमांत ठूलाकोट में भी नरभक्षी बाघ का सफाया किया था। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के शेर सिंह महर बताते हैं कि 1940 में जिम कार्बेट ने स्थानीय शिकारियों के सहयोग से नरभक्षी बाघिन के आतंक से निजात दिलाई थी। उस दौर में नरभक्षी बन चुकी शेरनी ने नीड़, बोयल, गुरखोली, ठूलाकोट, ल्वारगी, बकोड़ा, सोराई आदि गांवों में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।