अब आधार कार्ड से ही राशन मिलेगा। प्रत्येक राशन कार्ड धारक के लिए आधार कार्ड नंबर होना जरूरी हो गया है। राशन लेने के लिए प्रत्येक कार्ड धारक को आधार नंबर जुड़वाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
2 of 8
इसके अलावा आधार नंबर होने पर ही खाद्य सुरक्षा के राष्ट्रीय डाटा बैंक में पात्रों का नाम शामिल होगा। आधार कार्ड के लिए लिया गया बायोमैट्रिक सैंपल राशन लेने में भी काम आएगा।
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
3 of 8
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राशन की दुकानों में मशीन लगाएगा, बायोमैट्रिक जांच के बाद राशन कार्ड धारक को खाद्यान्न आवंटित होगा।
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
4 of 8
सस्ता गल्ला वितरण प्रणाली के सभी पात्रों और दुकानों के कंप्यूकरण के मद्देनजर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन राष्ट्रीय एनआईसी के अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
5 of 8
इसमें बताया गया कि अगर राशन कार्ड धारकों की कोई शिकायत रहेगी तो इसे भी ऑन लाइन देखा जा सकेगा। इससे समस्याओं के निस्तारण में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
6 of 8
इसके अलावा कार्यशाला में सस्ता गल्ला की दुकानों के ऑन लाइन किए जाने के संबंध में कार्यशाला में प्रजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
7 of 8
अधिकारियों को बताया गया कि राशनकार्डों का कंप्यूटरीकरण होने से व्यवस्था में पारदर्शिता रहेगी। इस मौके पर बताया गया कि आधार कार्ड बनवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का बायोमैट्रिक सैंपल होता है।
अब आधार कार्ड से मिलेगा राशन, इसके लिए क्या करना होगा जानें
8 of 8
जब आधार नंबर को राशन कार्ड से जोड़ दिया जाएगा तो अलग से पात्र व्यक्ति के बायोमैट्रिक सैंपल लेने की जरूरत नहीं रहेगी। जैसे ही कोटेदार आधार नंबर डालेगा कार्ड धारक का सारा ब्योरा सामने आ जाएगा। कार्यशाला में प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति राधा रतूड़ी, जी. माइल मोथू तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।