केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार हर मां-बहन का दर्द समझती है। इसलिए सरकार अपने खर्चे पर प्रत्येक पात्र परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस का कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कहा इस योजना का उद्देश्य मां-बहनों को धुएं के कष्ट से मुक्ति दिलाना है। देहरादून जिले के विकासनगर में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 7
ujjwala yojana
फार्म जमा कराने को लोगों में मारामारी मची रही। कई बार स्थिति इतनी खराब हो गई गई कि पुलिस कर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। अव्यवस्थाओं से नाराज कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आयोजकों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 7
ujjwala yojana
हंगामा होने पर कार्यकर्ताओं को ही फार्म एकत्र करने पड़े। वहीं इस बीच एक युवती नेहा तोमर मंच पर पहुंच गई। उसने माइक से सभी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इसे लेकर उसने जमकर हंगामा काटा। आयोजकों पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया।
4 of 7
ujjwala yojana
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने 2200 पात्रों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने दो साल के अंदर उत्तराखंड के हर परिवार को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का दावा किया। कहा इसके लिए प्रदेश में सत्रह वितरण केंद्र खोले जाएंगे। जिससे नौजवानों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
ujjwala yojana
कार्यक्रम में भाजपा की उम्मीद से कई ज्यादा भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम सरकारी था, लेकिन भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे भुनाने की भरपूर कोशिश की। इसमें भाजपा काफी हद तक सफल भी रही। कार्यक्रम में जुटी भीड़ को देख भाजपा नेताओं के भी चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्थानीय नेता कई दिनों तक जुटे हुए थे।
विज्ञापन
6 of 7
ujjwala yojana
आयोजकों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाने के साथ ही इसे प्रतिष्ठा का सवाल मानते हुए गांव-गांव जाकर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया था। यहां तक की क्षेत्र के धार्मिक स्थलों से मुनादी भी कराई गई। जनता के बीच यह संदेश पहुंचाया गया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें सिलेंडर दिया जाएगा।
यही वजह रही कि सिलेंडर लेने के लिए कार्यक्रम स्थल में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची। सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दी। जिनमें से अधिकांश अल्पसंख्यक वर्ग की थी।
कार्यक्रम की सफलता से बौखलाए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने दुष्प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि जिन भी लोगों के सही तरीके से फार्म जमा कराने होंगे। उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
- संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा