आईएसबीटी बाईपास पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ रविवार को एमडीडीए ने सर्जिकल स्ट्राइक की। उन्होंने पुलिसबल के साथ जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और जेसीबी चलाकर अस्थायी निर्माण व प्लाटिंग तुड़वा दी। इस दौरान पहले से हुए अस्थायी अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
2 of 8
land capturing
रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने करीब आधा किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली जमीन पर कब्जा कर लिया। गैंती-फावडे़ लेकर पहुंचे लोगों ने जमीन पर कब्जा करने के बाद रस्सियां बांध दी। साथ ही, बांस लगाकर झोपड़ियां बनानी शुरू कर दी। दुस्साहसी अतिक्रमणकारी इतने पर ही नहीं रुके और साथ में लगी निजी कृषि भूमि पर भी कब्जा करने लगे।
विज्ञापन
3 of 8
land capturing
उन्होंने खेतों में बोई सरसों रौंद दी। उन्होंने साथ में लगी बच्चों के श्मशान की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। एमडीडी की संयुक्त सचिव मीनाक्षी पटवाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने को कहा, लेकिन कोई नहीं माना। निजी कृषि भूमि और बच्चों के श्मशान पर कब्जे की जानकारी मिलते ही एमडीडीए सचिव पीसी दुमका भी मौके पर पहुंच गए।
4 of 8
land capturing
इस दौरान अन्य थानों से भी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान वहां पहुंचे। उन्होंने कब्जा कर रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने भी कब्जेधारकों को खदेड़कर बांस उखाड़ दिए और सामान जब्त कर लिया। बाद में पीसी दुमका ने दो जेसीबी की मदद से सभी कब्जों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कब्जेधारकों को जमीन से दूर तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 8
land capturing
जमीन पर कब्जा बहुत ही सोचे समझे और सुनियोजित तरीके से किया गया। जमीन पर कब्जा करने के बाद उन्होंने कॉलोनी की तर्ज पर प्लॉटिंग भी कर दी। प्लॉटों के बीच जगह और सड़क भी छोड़ी गई। बताया जा रहा है कि ज्यादातर प्रापर्टी से जुड़े लोगों ने कुछ गरीबों की आड़ लेकर जमीन कब्जाने का खेल किया। जिस अंदाज में प्लॉटिंग की गई, उससे इन आरोपों को हवा मिली है।
विज्ञापन
6 of 8
land capturing
एक तरफ सैकड़ों लोगों ने जमीनों पर कब्जा किया, वहीं कई परिवार और भी पहुंचे। प्रशासन के खदेड़ने के बाद भी कई लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कई लोग तो सामान लेकर भी पहुंचने लगे। वहीं कब्जा हटाने के बाद बड़ी संख्या में लोग सामान के साथ सड़क किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन
7 of 8
land capturing
कब्जा करने के लिए लोग शनिवार रात वहां पहुंचे थे। तब एमडीडीए अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। रविवार को तड़के से लोग जमीन पर कब्जा करने लगे। इसके चलते कई लोगों के लिए उनके परिवार वाले खाना तक वहीं लेकर पहुंचे।
कब्जा हटाने के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई, तब प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम एफआर वीर सिंह बुधियाल और सिटी मजिस्ट्रेट सीएस मार्तोलिया के मौके पर पहुंचने तक सब कुछ सामान्य हो चुका था। दोनों अधिकारी कुछ देर रुकने के बाद लौट गए। दोबारा कब्जे की आशंका को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीन से लगे सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के बाहर की तरफ पीएसी को तैनात किया गया है। यह जवान जमीन पर होने वाले कब्जों को रोकेंगे।