फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार, फिर हुई 'बगावत'

Fri, 23 Sep 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo
पीडीएफ और उत्तराखंड कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग एक बार फिर दिल्ली दरबार में पहुंच गई है। इस बार पीडीएफ के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। सियासी सूत्रों की मानें तो पीडीएफ नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत तमाम पार्टी नेताओं की जुबान पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 8
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo
इतना ही नहीं, सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पीडीएफ नेताओं ने आलाकमान से साफ तौर पर कह दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पार्टी नेताओं की ओर से पीडीएफ को लेकर लगातार की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी पर रोक नहीं लगाई गई तो समर्थन वापसी पर भी विचार किया जा सकता है। पीडीएफ नेताओं से कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के दौरान साफ तौर पर कहा कि उन्होंने 2012 में कांग्रेस सरकार को तमाम राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और समझौता होने के बाद समर्थन दिया था। तब से अब तक इसे लगातार जारी रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 8
d
हाल फिलहाल में राजनीतिक संकट के दौरान जब सरकार गिर गई और राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया, उस दौरान भी पीडीएफ सरकार के साथ एकजुट रहा। अदालत के आदेश पर हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान भी पीडीएफ एक बार फिर अपने वादे पर खरा उतरा, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी की ओर से पीडीएफ की मंशा पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। वह भी ऐसे वक्त में जबकि विधानसभा चुनाव नजदीक है।
 

4 of 8
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ पार्टी नेताओं की ओर से जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है वह न सिर्फ पीडीएफ-कांग्रेस गठबंधन के लिए सियासी तौर पर खतरनाक है, वरन विपक्षी भाजपा भी इसका पूरा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में पीडीएफ नेताओं का कहना है कि आलाकमान के स्तर पर बयानबाजी पर रोक लगायी जाए। जहां एक तरफ पीडीएफ नेताओं की केंद्रीय आलाकमान से बैठक की चर्चाएं रहीं।
 
विज्ञापन

5 of 8
pritam singh panwar
वहीं, पीडीएफ नेताओं से जब इस संबंध जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह तर्क देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि वह तो योजनाओं के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने आए हैं। जबकि पीडीएफ नेता और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि उन्हें मंत्रियों और साथी नेताओं के दिल्ली जाने की कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन

6 of 8
rahu sonia
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आलाकमान ने सीएम रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को दिल्ली बुलाकर एकजुट होकर काम करने और बयानबाजी पर अंकुश लगाने की बात कही थी। लेकिन आलाकमान की सख्त हिदायत के बावजूद बयानबाजी का दौर थमा नहीं है।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस-पीडीएफ नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग ने खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। पीडीएफ नेताओं की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत पर सवाल उठाए जाने के बाद किशोर उपाध्याय ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने पीडीएफ के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर यह पीडीएफ क्या है?
विज्ञापन

8 of 8
हरीश रावत - फोटो : Self
किशोर ने कहा कि यदि कांग्रेस, बसपा, यूकेडी और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर पीडीएफ नाम का कोई गठबंधन बना है तो सबसे बड़ा दल होने के नाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष या फिर सीएम रावत को इस गठबंधन का अध्यक्ष होना चाहिए। जैसा कि केंद्र में यूपीए और एनडीए गठबंधन को लेकर हुआ है। दोनों गठबंधनों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें