नोट बंदी के बाद परेशानी झेल रहे लोगों को अब गैस एजेंसियों ने राहत देनी शुरू कर दी है। शहर की सभी गैस एजेंसियों में ई-वॉलेट पेटीएम से गैस का भुगतान करने की व्यवस्था की जा रही है। तेल कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी गैस एजेंसियों पर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
gas
- फोटो : demo pice
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर सर्वेश कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि गैस का भुगतान कैश लेस करें।
विज्ञापन
3 of 5
पेटीएम से भरें बिजली का बिल
इसे देखते हुए गैस एजेंसियों पर पेटीएम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पेटीएम के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों में बातचीत हुई है। एजेंसियों से दस्तावेज मांगे गए हैं।
4 of 5
डेमो
एक सप्ताह के अंदर शहर की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। देहरादून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों के पास छोटे नोट नहीं हैं।