सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से राहत राशि दी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपदा प्रभावितों को दी आर्थिक सहायता
आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम सैंजी के 15 परिवारों प्रभादेवी, नीलम भंडारी, भगत सिंह, पवन सिंह, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह आदि को एक लाख 30 हजार रुपये के चेक वितरित कर आर्थिक सहायता दी गई। ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशादेवी के परिजन अनिल सिंह, शुभम सिंह और विमला देवी के विक्रम सिंह व दीपक सिंह को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। जबकि बुरांसी गांव के केशर सिंह के आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख 30 हजार रुपये आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी गई।