रविवार को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय का स्टाफ उस वक्त खौफ में आ गया जब वहां भर्ती मरीज को देवी आ गई और वह अजीब हरकतें करने लगी। इतना ही नहीं वहां भर्ती एक अन्य महिला मरीज भी अचानक आधी रात को नाचने लगी।
विज्ञापन
2 of 6
devi
चिकित्सालय में भर्ती दो महिला मरीज रात में अचानक नाचने लगीं। इस दौरान दोनों में झगड़ा होने से अफरातफरी मच गई। अन्य मरीज बेड छोड़कर भाग गए। बाद में दवा के बजाय भभूत लगाकर दोनों महिलाओं को शांत किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
devi
सरकारी अस्पताल में शनिवार रात सल्ट क्षेत्र जिला अल्मोड़ा से आई महिला बुखार के इलाज के लिए भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के दौरान ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था कि तभी अचानक महिला चिल्लाने लगी। डॉक्टर, नर्सों ने जांच की तो पाया कि वह ठीक थी, लेकिन वह चुप नहीं हो रही थी। डॉक्टरों ने तीमारदारों से कहा कि इन्हें कुछ नहीं हुआ है। इन्हें घर ले जाएं।
4 of 6
devi
कुछ ही देर बाद महिला अपने बेड से उठकर नाचते हुए चीखने लगीं। उसे देखकर उल्टी-दस्त से पीड़ित दूसरी महिला भी नाचने लगी और तू कौन, तू कौन कहते हुए दोनों भिड़़ गईं। यह दृश्य देख मरीज, उनके तीमारदार बाहर आ गए।
विज्ञापन
5 of 6
devi
जैसे-तैसे दूसरी महिला को वार्ड से बाहर कुर्सी में बैठाकर शांत कराया, लेकिन उस महिला की परेशानियां कम नहीं हुई और वह शोर मचाने लगी। तब परिजनों ने अपने परिचितों को फोन कर डंगरिये को अस्पताल बुलाया।
महिला को भभूत लगा कर डंगरिये ने उससे पूछा कि तू कौन है, तू क्या चाहती है, फिर भी शोर बंद नहीं हुआ। डरे मरीजों और तीमारदारों ने वार्ड के बाहर लगी बेंच और कुर्सी पर बैठकर रात बिताई। स्टाफ नर्सों ने मरीज को घर ले जाने को कहा तो मरीज के परिजनों ने बताया कि उनका घर काफी दूर है। जंगल का रास्ता है। इसलिए सुबह ही घर जाएंगे। ऐसे में परेशान मरीजों को कुर्सी, बेंचों पर बैठकर रात बितानी पड़ी। रविवार तड़के 4:30 बजे परिजन अपने मरीज को ले गए, तब जाकर अन्य मरीजों ने अपने वार्डों में आकर आराम किया।