फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट प्रक्रिया में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अप्लाई करने से पहले जान लें

Thu, 15 Feb 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
अब पासपोर्ट प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आप भी पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो कृपया इन बातों पर ध्यान दें।
विज्ञापन

2 of 5
पासपोर्ट
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी। जल्द ही यह फिजिकल पुलिस वेरिफिकेशन को खत्म कर देगा। इस सिस्टम के लागू होते ही वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन ही हो जाएगा। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला टाइम और भी ज्यादा कम हो जाएगा। इसके लिए पासपोर्ट कार्यालय जल्द ही देहरादून में एम-पासपोर्ट पुलिस ऐप शुरू करने जा रहा है। इससे ऑनलाइन ही पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगी। बता दें कि पटियाला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एम-पासपोर्ट पुलिस एप शुरू की जा चुकी है। इस एप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
पासपोर्ट - फोटो : SELF
बताया जा रहा है कि इस एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे। तय समय के अंदर संबंधित थाना अधिकारी आवेदनकर्ता के घर आकर जांच-पड़ताल कर फिंगर प्रिंट और फोटो को ऑनलाइन फीड करेंगे। यह रिपोर्ट इस एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी के पास मंजूरी के लिए जाएगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन मान्य कर दी जाएगी। इस सुविधा से पुलिस वेरिफिकेशन 12 घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी।

4 of 5
indian passport
अब इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर ओरेंज क्लर का पासपोर्ट चलेगा। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से यह सेवा जल्दी शुरू की जाएगी। ECR (इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड) कैटेगरी में आने वालों को नारंगी रंग के पासपोर्ट दिए जाएंगे। नॉन-ईसीआर को नीले पासपोर्ट ही दिए जाएंगे। अभी तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट अधिकारी लोगों को दिए जाते हैं, लाल रंग का राजनीतिज्ञों और नीले रंग का लोगों को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन पासपोर्ट
पासपोर्ट को अब लोग एड्रेस प्रूफ के तौर पर यूज नहीं कर सकेंगे। इसका आखिरी पन्ना अब खाली रहेगा। इसी पेज में एड्रेस समेत लीगल गार्जियन का नाम, मां, पत्नी, पति का नाम और पुराने पासपोर्ट का नंबर आदि जानकारी दी होती हैं। यह पेज अब नए पासपोर्ट में नहीं होगा। ऐसे में एड्रेस प्रूफ के तौर पर अब पासपोर्ट काम नहीं आ सकेगा। जल्दी ही ये सुविधा भी लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें