अगर आपको पासपोर्ट बनवाना है तो यही सुनहरा मौका है। यहां आपको हाथों हाथ पासपोर्ट मिल जाएगा।    क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के आवेदकों के लिए 17 फरवरी को पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा।   क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने कहा कि पासपोर्ट आवेदन के लिए एप्वाइंटमेंट 12 फरवरी 2018 को शाम चार बजे से जारी किए जाएंगे।   आवेदकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र, हाथीबड़कला आने से पहले एप्वाइंटमेंट लेना होगा।   इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.passportindia.gov.in में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं पर लॉग इन कर आवेदन पत्र भरकर जमा करें और पासपोर्ट फीस का भुगतान करें।