फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान इस डिश पर टूट पड़े परिणीति और अर्जुन, भूल गए अपना डाइट चार्ट

Tue, 26 Dec 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालिका रावल
विज्ञापन
1 of 9
Parineeti Chopra
शूटिंग के दौरान इस डिश को देख परिणीति और अर्जुन अपना डाइट प्लान फॉलो करना भूल गए और देखते ही इस डिश पर टूट पड़े।
विज्ञापन

2 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
पिथौरागढ़ में ‘संदीप और पिंकी फरार’ की इन दिनों शूटिंग चल रही है। जहां फिल्म के नायक अर्जुन कपूर और नायिका परिणीति चोपड़ा को कुमाऊंनी व्यंजन भा गए हैं। सिने स्टार गहत की दाल बड़े चाव से खा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
चोपड़ा एवं कपूर को आलू-मेथी की सब्जी और झोली (कड़ी) भी बेहद पसंद है। उनके लिए भोजन लोहाघाट के छोटे से गांव किमोटा के पंकज पंगरिया और हचीला (चर्मा-डीडीहाट) के किशन सिंह धामी बना रहे हैं।

4 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
हरिद्वार समेत कई होटलों में सेवा दे चुके पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट ने फिल्म यूनिट की भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष तौर पर बुलाया है। पंकज रिजॉर्ट के मैनेजर किशन सिंह धामी के साथ मिलकर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
 पंकज ने अमर उजाला को बताया कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आलू-मेथी की सब्जी पसंद करते हैं। भिंडी भी उनकी पसंदीदा सब्जियों में शामिल है। कड़ी के भी वह शौकीन हैं।
विज्ञापन

6 of 9
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ सैफ पंकज पंगरिया। - फोटो : amar ujala
पंकज ने बताया कि गहत की दाल की विशेषता पता चलने के बाद दोनों ने उसे खाने की इच्छा जताई। अब तो गहत की दाल भी उनकी भोजन सूची में शामिल हो गई है। 
विज्ञापन

7 of 9
Parineeti and Arjun kapoor
पंकज ने बताया कि परिणीति और अर्जुन सुबह 11 से 12 बजे के बीच नाश्ता करते हैं। उनको नाश्ते में आलू और पनीर के पराठे पसंद हैं। दोपहर दो बजे लंच करते हैं। लंच में शाकाहारी पुलाव, कड़ी, गहत की दाल लेते हैं।

8 of 9
Parineeti Chopra
शूटिंग में व्यस्त होने पर दोपहर का भोजन नहीं करते। उस दिन रात को ही भोजन करते हैं। रात में आलू-मेथी, आलू-पालक, भिंडी मसाला पसंद है। पंकज और धामी के हाथों से बने व्यंजनों की अभिनेता, अभिनेत्री ने तारीफ की है। परिणीति ने पंकज और धामी के साथ फोटो भी खिंचवाई। शूटिंग के दौरान आग सेंकती परिणीति
विज्ञापन

9 of 9
कलाकार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का स्वागत करते पिथौरागढ़ के लोग - फोटो : अमर उजाला
पंकज पंगरिया को साज-सज्जा में भी महारत हासिल है। पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट में रुके अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के कमरे की साज-सज्जा की भी जिम्मेदारी दी गई है। पंकज ने बताया कि अभिनेता, अभिनेत्री के कमरों की रोज अलग-अलग तरीके से साज-सज्जा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें