फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा: उत्तराखंड के छात्र ने पूछा सवाल, जवाब में पीएम मोदी ने अभिभावकों से की ये अपील

Mon, 20 Jan 2020 02:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के भी 11 छात्र शामिल हुए हैं। इस दौरान उत्तराखंड में कोटद्वार के छात्र ने भी पीएम मोदी से सवाल किया। छात्र के सवाल का जवाब पीएम मोदी ने बखूबी से दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अभिभावकों से एक अपील भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार के छात्र मयंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या जीवन में सफलता का मापदंड परीक्षा में प्राप्त अंक ही हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा में अंक को महत्वपूर्ण पड़ाव मानना चाहिए, लेकिन इसे ही सब कुछ नहीं मानना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने माता पिता से निवेदन किया कि बच्चों को 'ये नहीं तो कुछ नहीं' का गुण न सिखाएं। किसी विषय में 'सफलता नहीं पाई तो जीवन में कुछ नहीं पाया' ऐसी सोच न बनाएं। उन पर किसी भी टारगेट को पाने के लिए दबाव न बनाएं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को उनकी पसंद के हिसाब से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। देश में बहुत सारे फील्ड हैं। उनमें आप अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। जीवन में परीक्षा का महत्व है, लेकिन परीक्षा ही जिंदगी है ऐसा नहीं समझना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखने के लिए स्कूलों में टीवी लगाया गया। हरिद्वार के जीआईसी में नेट की परेशानी की वजह से छात्र पीएम का कार्यक्रम नहीं देख पाए। रुद्रपुर के रेम्बो पब्लिक स्कूल, देहरादून के ब्रह्मपुरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटरकॉलेज पटेलनगर समेत कई स्कूलों में टीवी के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया गया। कई स्कूलों में रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का सुनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें