फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले पर पाकिस्तानी भी PM मोदी के मुरीद, कहा सबसे बड़ा फैसला

Fri, 09 Dec 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar - फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान में भी भारत सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर चर्चाएं हो रही है। मीडिया में प्रकाशित खबरों पर बहस भी छिड़ी। कलियर पहुंचे एक जायरीन ने कहा कि यह फैसला अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक कदम है।
विज्ञापन

2 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar - फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान के लोगों को मीडिया के जरिए भारत में बड़े नोटों की बंदी के फैसले की जानकारी मिली। उसके बाद पाक में भी इस बात पर बहस छिड़ी है कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा या नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar - फोटो : AmarUjala
साबरी गेस्ट हाउस में ठहरे पाकिस्तानी जायरीनों ने नोटबंदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। लाहौर के केड़ा पिंड क्षेत्र निवासी कमर उल जमा स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं।

4 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने नोटबंदी का फैसला सोच समझकर लिया होगा लेकिन, यह साफ है कि यह एक बड़ा और साहसिक कदम है। सरकारों को कालेधन के खिलाफ इस तरह के कदम उठाने ही चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar - फोटो : AmarUjala
जायरीन अलाउद्दीन अली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सही है लेकिन, इस फैसले के बाद लोगों को दिक्कतें भी हो रही है। सरकार को चाहिए कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
ग्रुप लीडर मोहम्मद नूर उल हसन ने कहा कि नोटबंदी पर अर्थशास्त्री बेहतर समझ रखते हैं। यदि सरकार ने इतना बड़ा कदम उठाया है तो सोच समझकर ही निर्णय लिया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें