फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 दिसंबर को यहां रिलीज हुई 'पद्मावती', डॉयरेक्टर के पास आ रहे धमकीभरे फोन

Fri, 15 Dec 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
nainital padmavati
देश भर में जहां पद्मावती फिल्म को लेकर हो हल्ला जारी है, वहीं एक दिसंबर को यहां पद्मावती रिलीज कर दी गई। इसके बाद वहां ववाल हो गया साथ ही डॉयरेक्टर को धमकीभरे फोन भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nainital padmavati
दरअसल,  हल्द्वानी के 12 लोगों की टीम ने नैनीताल की पद्मावती नाम से 20 मिनट की शार्ट फिल्म बनाई है। एक दिसंबर को लोकल केबल चैनल बॉलीवुड मूवीज और यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में घिर गई। नर्देशक के पास एक के बाद एक करके फोन पर कई धमकी के फोन आ चुके हैं, जिसमें इस फिल्म को लेकर विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
nainital padmavati
फिल्म की कहानी एक हजार साल पुराने नैनीताल की कल्पना है। इस प्रेम त्रिकोण में नैनीताल के राजा रतन सिंह और उनकी खूबसूरत पत्नी पद्मावती के प्रेम को उस वक्त ग्रहण लग जाता है जब हल्द्वानी के राजा केशुबिहारी का दिल पद्मावती पर आ जाता है।

4 of 5
nainital padmavati
फिल्म के मुख्य कलाकारों में रोहित राठौर, निशा गुज्जर, मो. सलीम, राजपाल और दिलीप वार्ष्णेय हैं। फिल्म का निर्माण जेपी फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हल्द्वानी में हुई है। इसमें गौलापार के भी दृश्य हैं। कलाकारों की मुख्य भूमिका में निशा गुज्जर, दिलीप वार्ष्णेय, राजपाल, मो. सलीम, सिनेमाटोग्राफी नफीस अहमद ने की है। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म की लागत मात्र दस हजार रुपये है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
film shooting
 नैनीताल की खूबसूरत वादियों में फिल्म नैनीताल की पद्मावती की शूटिंग हो गई है, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले इस पर भी विवादों का साया मंडराने लगा है। निर्देशक के पास एक के बाद एक करके फोन पर कई धमकी के फोन आ चुके हैं, जिसमें इस फिल्म को लेकर विरोध जताया जा रहा है। उधर फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित राठौर ने बताया कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिसका विरोध किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें