फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत', 25 को यहां सिनेमाघरों में नहीं चलेगा शो

Wed, 24 Jan 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
padmavat
फिल्म पद्मावत का विरोध नहीं थम रहा है। इस बीच यहां सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हाथ खड़े कर लिए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 8
padmavat
रुड़की में सिनेमाघरों के मालिकों की तरफ से राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल को शहर के सिनेमाघरों में ‘पद्मावत’ नहीं दिखाने का आश्वास दिया है। सिनेमाघरों के मालिकों ने कहा जब तक फिल्म को लेकर चल रहे विवाद का हल नहीं हो जाता तब तक फिल्म नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
padmavat
रविवार को राजपूत समाज की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के नीलम सिनेमा और आरआर सिनेमा के मालिकों से वार्ता की। समाजसेवी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नीलम सिनेमा के मालिक अभिषेक चंद्रा और आरआर सिनेमा के पार्टनर ललित गोयल ने आश्वासन दिया है कि वे राजपूत समाज के साथ है। जब तक फिल्म को लेकर विवाद का हल नहीं हो जाता तब तक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

4 of 8
padmavat
वहीं, राजधानी देहरादून में विभिन्न संगठनों ने विवादित फिल्म पद्मावत को रिलीज न करने के खिलाफ एकजुटता दिखाई। सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में धरना देकर मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फिल्म को रिलीज न किया जाए। मल्टीप्लेक्स मालिक ने संगठन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया तो वह धरना खत्म कर चले गए।
विज्ञापन

5 of 8
padmavati
उत्तराखंड क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स पहुंचे। उन्होंने पद्मावत को विवादित फिल्म और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बताते हुए इसे रिलीज न करने की अपील की। उन्होंने मल्टीप्लेक्स के मालिकों से इस संबंध में बात की। वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस राघव ने सभी मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल मालिकों से कहा कि पद्मावती देश की सभी महिलाओं की आदर्श हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
padmavati
इस दौरान सिल्वर सिटी मॉल के मैनेजर ने उन्हें फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिले के सभी सिनेमाहॉल मालिकों से भी आग्रह किया कि इस फिल्म का प्रदर्शन करने से बचें, ताकि जनभावनाओं को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 8
Padmavati
राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने प्रदेश में फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के विरोध में शनिवार को सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनभावनाओं को नजरअंदाज कर प्रदेश में इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया, इससे जहां लोगों को ठेस पहुंची है वहीं कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

8 of 8
संजय लीला भंसाली
पद्मावत फि ल्म को रिलीज किए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एक बार फिर लामबंद होने लगे है। क्षत्रिय समाज के महामंत्री अजब सिंह चौहान की अगुवाई में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान तिराहा पर पद्मावती रफ़ल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें