स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को श्रद्धांजलि देतीं राज्यपाल बेबी रानी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, गुजरात के सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, बागपत के सांसद सतपाल सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल समेत बड़ी संख्या में नेताओं, संतों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुुमन अर्पित किए। इस दौरान संतों ने उन्हें राष्ट्र पुरुष के अलंकरण से नवाजा।