फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दून पहुंची साइकिल यात्रा, दिया मिर्जा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने किया पद्मभूषण जोशी का स्वागत

Wed, 09 Nov 2022 03:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
साइकिल यात्रा पहुंची देहरादून। - फोटो : अमर उजाला
पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की प्रगति से प्रकृति पथ यात्रा का बुधवार को दून में समापन हुआ। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में पहुंचने पर इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. जोशी व उनके साथियों ने दो अक्तूबर को मुंबई से ये यात्रा शुरू की थी। समापन समारोह में अभिनेत्री दीया मिर्जा भी शामिल रहीं। यात्रा के अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने के लिए अभिनेत्री ने बीच-बीच में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का साक्षात्कार भी लिया। 

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर यात्रा देहरादून पहुंची। साइकिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री दिया मिर्जा भी पहुंची। उनके यहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिया मिर्जा ने साइकिल यात्रा को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रोमट किया।

समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि डॉ. जोशी पर्यावरण प्रहरी के साथ समय-समय पर मार्गदर्शन भी करते हैं कि किस तरह हम प्रगति और प्रकृति के बीच सामंजस्य बैठाते हुए विकास की परिभाषा गढ़ें। जो सिर्फ उत्तराखंड या हिमालयी राज्यों के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों के लिए एक मिसाल बन सके।
विज्ञापन

2 of 6
पद्मभूषण डॉ जोशी का देहरादून में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि ईकोलॉजी, पर्यावरण, वन संपदा हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। हम लोगों को विशेषकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधरोपण के लिए जागरूक करना होगा। सीएम ने कहा कि हमारे राज्य में गौरा देवी, सुंदरलाल बहुगुणा जैसे महान पर्यावरणविद हुए हैं। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कहा कि ये यात्रा पूरे उत्तराखंड के लिए एक उपलब्धि है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
साइकिल यात्रा पहुंची देहरादून। - फोटो : अमर उजाला
‘पर्यावरण चिंता है तो विकास भी चुनौती है’
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण और पर्यावरणीय प्रभाव पर लगातार काम कर रहे हैं। उत्तराखंड इकोनॉमी और इकोलॉजी का समिश्रण है। इकोलॉजी को बचाना है तो इकोनॉमी को भी बढ़ाना है। विकासशील राज्य उत्तराखंड से लोगों की बहुत अपेक्षाएं हैं। कहा कि पर्यावरण के नाम पर बाधाएं उत्पन्न करना ठीक नहीं है। पर्यावरण चिंता है पर विकास भी चुनौती है। आम आदमी को जंगल से दूर कर दिया गया है, जिससे उनका जीवनयापन मुश्किल हो रहा है।

4 of 6
साइकिल यात्रा पहुंची देहरादून। - फोटो : अमर उजाला
अपने दायित्वों का निर्वहन स्वयं करें: डॉ. अनिल जोशी
प्रगति से प्रकृति पथ यात्रा के तहत सात राज्यों में लगभग 2200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर दून पहुंचे डॉ. अनिल जोशी ने अपने यात्रा वृतांत सुनाए। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है। प्रगति के मामले में दुनिया से पीछे नहीं है। साइकिल से मोटर साइकिल और बैलगाड़ी से ट्रैक्टर तक पहुंच गए हैं। सड़कें लंबी-चौड़ी हो चुकी हैं। हालांकि, इस सबके बीच दुनियाभर में पर्यावरणीय संकट बढ़ता जा रहा है। हमें प्रकृति के साथ मिलकर ही आगे बढ़ना है। हमें अपने दायित्वों का निर्वहन स्वयं करना है। संसाधनों का दुरुप्रयोग नहीं करना है।
विज्ञापन

5 of 6
साइकिल यात्रियों के स्वागत में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
यात्रा टीम में ये रहे शामिल
डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, दीपिका कैंथूरा, श्रुति रावत, प्रमोद जोशी, चंदन बोरा, आकाश द्विवेदी, हरिसब भट्ट, गीतांशु जोशी, मुकुल कुमार, राजीव कुमार और अमर सिंह यात्रा टीम में शामिल रहे। इसके अलावा विजेश्वर प्रसाद डंगवाल, देवेश कोठारी और शालिनी नेगी भी व्यवस्था बनाने के लिए टीम के साथ कार से चलते रहे। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Foundation Day: परेड में देसी नस्ल के कुत्ते का करतब, पुलिस के श्वान 'ठेंगा' ने खींचा सबका ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला
ये था यात्रा रूट
महाराष्ट्र से प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का उद्घाटन हुआ। इसके बाद ये यात्रा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए उत्तराखंड के देहरादून पहुंची। इन राज्यों के करीब 60 शहरों व एक हजार गांवों से होकर पूरे 40 दिन में ये यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान 80 गोष्ठियां और 50 हजार से ज्यादा जनसंवाद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें