फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो को पछाड़ देंगे इन कंपनियों के ये ऑफर, आपको कितना फायदा होगा, जानिए

Fri, 25 Aug 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Jio
इंटरनेट डाटा पैक के साथ ही अनल‌िम‌िटेड कॉल के शानदार ऑफर देने में सबको ह‌िला कर रख देने वाले रिलाइंस ज‌ियो को पछाड़ने के ल‌िए अन्य कंपन‌ियों ने भी अपने ऑफर्स मार्केट में उतारे हैं। इसमें आपको क‌ितने फायदा होगा आगे जान‌िए...
विज्ञापन

2 of 7
Jio
रिलायंस जियो 399 रुपए वाले प्लान में तीन महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दे रहा है। इसकी वैधता भी 84 दिनों की होगी। 309 रुपए के प्लान में 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 56 जीबी डाटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
jio
जियो के 349 रुपए के प्लान में 56 दिनों के लिए लोकल एसटीडी रोमिंग सभी ऑपरेटरों पर अनलिमिटेड कॉल, 10+10 जीबी डाटा के साथ सभी ऑपरेटरों पर लोकल एसटीडी रोमिंग मैसेज फ्री में दिए जा रहे हैं। 

4 of 7
Idea - फोटो : livemint
आइडिया के 453 रुपए के प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के सुविधा दी जा रही है। यूजर्स को हर दिन 300 मिनट और हफ्ते में 1200 मिनट भी दिए जाएंगे। बता दें क‌ि,  इससे ज्यादा कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट देने होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
आइडिया वोडाफोन
वहीं, वोडाफोन ने  विशेष रूप से छात्रों के लिए ऑफर लांच क‌िया है। 445 रुपए के प्लान की वैधता 84 दिनों की है।  जिसमें स्टूडेंट्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यानि यूजर्स को 84 जीबी डाटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
आइडिया-वोडाफोन - फोटो : SELF
वोडाफोन का यह प्लान केवल  दिल्ली-एनसीआर के नए यूजर्स (स्टूडेंट्स) के लिए ही पेश किया गया है। इसकी कीमत 445 रुपए है। 445 रुपए के पहले रिचार्ज के बाद स्टूडेंट्स को दूसरा रिचार्ज 352 रुपए का कराना होगा। 352 रुपए के प्लान में भी स्टूडेंट्स को 445 रुपए वाले फायदे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एयरटेल जियो - फोटो : yourstory
दून में कॉम्यून‌िकेशन शॉप के कर्मचारी राकेश ने बताया क‌ि, एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 4जी 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 84 दिन है। डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स भी  हैं। इसके साथ ही 349 वाले प्लान में 28 दिन के ‌लिए एक जीबी डाटा हर दिन, अनलिमिटेड कॉल दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें